रविवार, 27 सितंबर 2026

श्री पंचमुखी महादेव जी मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथिगण, समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, समाजबंधु, भामाशाह एवं सहयोगकर्ताओं का हदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद पत्र !


।। जय श्री पंचमुखी महादेव जी ।।


अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट, मातृकुंडिया (रजि.)


कार्यालय पता : श्री महादेव जी मंदिर, राज माली समाज की सराय, मातृकुंडिया,

तहसील - राशमी, जिला - चित्तौड़गढ़ (राज.) 312203


समाज की एकता ही शक्ति है


---


आभार एवं धन्यवाद पत्र


मातृकुंडिया में आयोजित राज माली समाज के श्री पंचमुखी महादेव जी मंदिर निर्माण भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।


आदरणीय समाजबंधुओ,


अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट, मातृकुंडिया के तत्वावधान में दिनांक 24 सितम्बर 2026, गुरुवार को मातृकुंडिया में आयोजित श्री पंचमुखी महादेव जी मंदिर निर्माण के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथिगण, समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारीगण, समाजबंधु, भामाशाह एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।


व्यापार और व्यक्तिगत व्यस्तताओं के बीच अपना अमूल्य समय निकालकर कार्यक्रम में शामिल होना आपकी सामाजिक एकजुटता एवं समर्पण को दर्शाता है।


इस आयोजन की सबसे उल्लेखनीय बात रही कि गुजरात के सूरत, वापी, नवसारी, अहमदाबाद और ऊंझा सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं समाजसेवी भामाशाह बसों एवं निजी वाहनों के माध्यम से मातृकुंडिया पधारे और तन-मन-धन से सहयोग कर अपनी उपस्थिति से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल एवं सार्थक बनाया। उनका विशेष रूप से हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।


मुझे इस भव्य कार्यक्रम का प्रत्यक्ष गवाह बनने और सभी समाजजनों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैं अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट, मातृकुंडिया के माननीय अध्यक्ष महोदय श्री एडवोकेट बाबूलाल जी पनोतिया, मुख्य अतिथि श्री मदनलाल माली, जिलोला (हाल निवासी इंदौर, म.प्र.) तथा विशिष्ट अतिथियों — श्री धर्मेंद्र माली (अध्यक्ष, अखिल माली समाज समिति, मुंबई), श्री वजेराम माली (नवसारी), श्री गणेशलाल माली (मुंबई), श्री बंशीलाल माली (नवसारी), श्री हीरालाल माली (ऊंझा), श्री अर्जुनलाल माली (अहमदाबाद), श्री देवीलाल माली (मुंबई), श्री विष्णुलाल माली (अहमदाबाद), श्री मोहनलाल माली (इंदौर), श्री कैलाशचंद्र माली (अध्यक्ष, माली पंचायत संस्थान, उदयपुर) सहित उपस्थित सभी गणमान्य समाजजनों एवं पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।


भूमि पूजन के पश्चात् आयोजित स्नेह भोज में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने वाले सभी समाजबंधुओं का भी हार्दिक आभार।


आप सभी के सहयोग, आशीर्वाद एवं सहभागिता से निश्चित रूप से समाज की आस्था, एकता, श्रद्धा और आने वाली पीढ़ियों की धार्मिक विरासत का प्रतीक श्री पंचमुखी महादेव मंदिर भव्य एवं प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा।

"जहाँ आस्था है, वहाँ एकता है; और जहाँ एकता है, वहाँ साक्षात पंचमुखी महादेव का वास है।"

श्री पंचमुखी महादेव और महागौरी की कृपा सदैव बनी रहे।


सादर आभार एवं धन्यवाद।


प्रेषक :

परमेश्वर पिता मांगीलाल दुगारिया

गांव - बामनिया कलां, निवास स्थान - कुरज


।। जय श्री पंचमुखी महादेव जी ।।

WhatsApp पर अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट, मातृकुंडिया (रजि.) चैनल फ़ॉलो करें:

श्री पंचमुखी महादेव मंदिर मातृकुंडिया निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता, पवित्रता और सुंदरता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा करने हेतु आवश्यक निर्देश


अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट, मातृकुंडिया (रजि.)

  कार्यालय पता:- श्री महादेव जी मंदिर, राज माली समाज की सराय, मातृकुंडिया, त.- राशमी, जिला- चित्तौडगढ (राज.) 312203


आदरणीय श्रीमान्

           मंदिर निर्माण ठेकेदार महोदय,
           मैसर्स:- श्री श्याम टेम्पल कांट्रेक्टर, मुण्डारा, जिला- पाली, प्रो. श्री नरेंद्र जी, सोमपुरा ।

             एवं

          मंदिर फाउंडेशन निर्माण कार्य:-
          मैसर्स:- हरे कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी, आमेट, जिला- राजसमंद, प्रो. श्री विनोद जी माली, आमेट।

विषय: श्री पंचमुखी महादेव मंदिर मातृकुंडिया निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता, पवित्रता और सुंदरता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा करने के संबंध में।

ठेकेदार महोदय जी,
          आपसे सविनय निवेदन है कि *अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट, मातृकुंडिया (रजि.)* के माननीय अध्यक्ष महोदय *श्री एडवोकेट बाबूलाल जी माली, पनोतिया* एवं समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों एवं समस्त समाज जनों के निर्देशानुसार~

         मातृकुंडिया की पावन धरा पर हमारे राज माली समाज की गहरी आस्था, श्रद्धा और विश्वास का केंद्र श्री पंचमुखी महादेव मंदिर के निर्माण की अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र कार्य की जिम्मेदारी आपको सौंपी गई है।

         यह मंदिर केवल पत्थर, सीमेंट और निर्माण सामग्री से तैयार होने वाला भवन नहीं, बल्कि समाज की आस्था, एकता, श्रद्धा और आने वाली पीढ़ियों की धार्मिक विरासत का प्रतीक है।

       अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि इस कार्य को केवल एक निर्माण परियोजना न मानकर धार्मिक एवं सामाजिक दायित्व के रूप में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संपन्न किया जाए। इसके निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और समय पर पुर्ण करें।

आपसे विनम्र निवेदन है कि कार्य के दौरान निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखें:-

• उत्कृष्ट सामग्री (Best Materials):-
मंदिर की नींव से लेकर अंतिम निर्माण में केवल उच्च कोटि की सीमेंट, सरिया, और मजबूत पत्थरों/सामग्री का उपयोग किया जाए। किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न हो, ताकि मंदिर लंबे समय (सदियों) तक मजबूत, सुरक्षित एवं टिकाऊ बना रहे।

• विशेष कारीगरी (Fine Craftsmanship):-
मंदिर की प्रत्येक संरचना, नक्काशी, शिखर, स्तंभ, द्वार, गर्भगृह एवं अन्य भागों का निर्माण स्वीकृत नक्शे, डिजाइन और फिनिशिंग में पूरी तरह से धार्मिक मान्यताओं और वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार ही तैयार की जाए। ताकि मंदिर की सुंदरता एवं भव्यता के साथ-साथ उसकी गरिमा भी बनी रहे।

• पवित्रता और नियम (Sanctity):-
क्योंकि यह निर्माण स्थल एक देवालय का पवित्र परिसर है। इसलिए निर्माण स्थल पर काम करने वाले सभी कारीगरों और मजदूरों को स्वच्छता, शुद्धता और मर्यादित आचरण धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रेरित करें।

• समयबद्धता (Timely Completion):-
अध्यक्ष महोदय एवं कार्यकारिणी के सदस्यों एवं समाज जनों के निर्देशानुसार मंदिर निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही पूरी मजबूती के साथ पूरा किया जाए। ताकि आगामी धार्मिक अनुष्ठान और प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम समय पर आयोजित हो सके।

       हमारी विशेष भावना यही है कि श्री पंचमुखी महादेव मंदिर ऐसा भव्य एवं मजबूत देवालय बने, जिस पर आज का समाज ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियाँ भी गर्व कर सकें।

       यह मंदिर हमारे समाज की आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बने—इसी भावना के साथ अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

*श्री पंचमुखी महादेव जी की कृपा से यह पावन निर्माण कार्य निर्विघ्न, सफल एवं भव्य रूप से पूर्ण हो।*

।।श्री पंचमुखी महादेव जी की जय।।

धन्यवाद!

भवदीय,
अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट, मातृकुंडिया (रजि.) के माननीय अध्यक्ष महोदय श्री एडवोकेट बाबूलाल जी माली, पनोतिया एवं समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण एवं समस्त राज माली समाज बन्धु

____________________________________जय श्री राम_________________________________

प्रेषक:-
परमेश्वर पिता मांगीलाल जी दुगारिया
गांव- बामनिया कलां, निवास स्थान- कुरज
मोबाइल - 94 62 513 513
-------------------------------------------------------जय माली समाज---------------------------------------------------------------


शनिवार, 26 सितंबर 2026

ऐतिहासिक शिलान्यास समारोह संपन्न, मातृकुंडिया में पंचमुखी महादेव मंदिर निर्माण का भव्य शुभारंभ, समाज ने रचा ऐतिहासिक अध्याय

ऐतिहासिक शिलान्यास समारोह संपन्न, मातृकुंडिया में पंचमुखी महादेव मंदिर निर्माण का भव्य शुभारंभ, समाज ने रचा ऐतिहासिक अध्याय


दिनांक 24 सितम्बर 2026

विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों से संग्रह 

     अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट मातृकुंडिया (रजि.) के तत्वावधान में मेवाड़ के हरिद्वार तीर्थ स्थल मातृकुंडिया में राज माली समाज की धरोहर स्वामित्व भूमि पर श्री पंचमुखी महादेव मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट मातृकुंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट बी. एल. माली ने बताया कि गुरुवार को प्रातः 6:33 बजे विधि-विधान से भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण की नींव खुदवाई गई। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले समाज के समस्त भामाशाहों का तिलक लगाकर, मेवाड़ी पगड़ी एवं पक्का/दुपट्टा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया। देशभर से पहुंचे समाज के प्रमुख अतिथि समारोह के मुख्य अतिथि मदन लाल माली, जिलोला, हाल निवासी इंदौर (म.प्र.) रहे। विशिष्ट अतिथियों में धर्मेंद्र माली, अध्यक्ष अखिल माली समाज समिति मुंबई, बजे राम माली, नवसारी, गणेश लाल माली, मुंबई, बंशी लाल माली, नवसारी, हीरा लाल माली, ऊंझा, अर्जुन लाल माली, अहमदाबाद, देवी लाल माली मुंबई, विष्णु लाल माली, अहमदाबाद, मोहन लाल माली इंदौर, कैलाश चंद्र माली, अध्यक्ष माली पंचायत संस्थान उदयपुर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। मातृकुंडिया ट्रस्ट की प्रबंधकारिणी द्वारा सभी अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी एवं पटका/दुपट्टा से आत्मीय स्वागत-सम्मान किया गया। मंदिर निर्माण के लिए ₹1.52 करोड़ की स्वघोषणा श्री पंचमुखी महादेव मंदिर निर्माण के लिए समाज के भामाशाहों द्वारा अब तक करीब 1.52 करोड़ की स्वघोषणा की जा चुकी है, जिसमें, हर घर सहयोग' की राशि भी सम्मिलित है। समारोह में मुख्य अतिथि मदन लाल माली इंदौर ने मंदिर निर्माण के लिए ₹7,51,151/- की स्वघोषणा कर समाज के सबसे बड़े भामाशाह के रूप में अपना सहयोग दर्ज कराया। उनकी इस घोषणा का उपस्थित समाजबंधुओं ने हर्ष एवं तालियों के साथ स्वागत किया गया।

समाज विकास एवं पारदर्शिता पर जोर


     समारोह में ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट बी. एल. माली ने समाज के विकास एवं एकजुटता पर प्रकाश डालते हुए मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग के लिए समाज के भामाशाहों से आगे आने की अपील की। इस दौरान मातृकुंडिया ट्रस्ट की बैलेंस शीट का वाचन भी किया गया। मंदिर निर्माण की पूजा-अर्चना आचार्य दिनेश चंद्र शर्मा, कांकरोली द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराई गई। मंदिर निर्माण के ठेकेदार नरेंद्र सोमपुरा, मंडोरा तथा फाउंडेशन कार्य के ठेकेदार विनोद भोई, आमेट द्वारा मंदिर निर्माण के ले-आउट प्लान के अनुसार शिलान्यास कार्य का श्रीगणेश किया गया। शिलान्यास की पूजा-अर्चना के अवसर पर सुरेश चंद्र राज माली, मंडियाना द्वारा श्रद्धापूर्वक चांदी की ईंट भेंट की गई।

चांदी की ईंट से शुभ मुहूर्त में हुआ शिलान्यास


     मंच संचालन ट्रस्ट के विधि सलाहकार मंत्री सीए राजेंद्र माली, कोठारिया एवं डाल चंद कुमावत ने किया। शाम 5:13 बजे विधि विधान से पूजा-अर्चना कर शुभमुहूर्त में मंदिर निर्माण का शिलान्यास संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर मातृकुंडिया ट्रस्ट के संरक्षक घीसा लाल माली, बद्री लाल भोई, गिरधारी लाल माली, प्रेम शंकर माली, जिला उपाध्यक्ष लालू राम माली, ट्रस्ट उपाध्यक्ष लादू लाल माली, जगदीश चंद्र भोई, शांति लाल माली, ट्रस्ट सचिव भगवान लाल माली, सह सचिव कालू राम माली, कोषाध्यक्ष लादू लाल माली, महामंत्री नारायण लाल माली, संगठन मंत्री हीरा लाल माली, शंकर माली, जिला सचिव मांगी लाल, संगठन मंत्री रतन लाल माली सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजबंधु मौजूद रहे।

समाज के विभिन्न क्षेत्रों से समाजबंधुओं की सहभागिता


     इस अवसर पर हैजा चौखला के उपाध्यक्ष पन्ना लाल माली, केशु लाल माली, नारायण लाल माली, सत्यनारायण लाल माली, मूल चंद माली, कैलाश चंद्र माली, शांति लाल माली, जगदीश चंद्र माली, देवी लाल माली, भैरू लाल माली, रतन लाल माली, लादू लाल माली (ऊंझा), कैलाश चंद्र माली मीडिया प्रभारी, प्रभु लाल माली घाणेराव, राम चंद्र माली राजनगर, छोगा लाल माली, गंगा राम माली, लिपिक राम लाल माली, लेहरु लाल माली, खेल कमिटी सदस्य रतन लाल माली, उदय लाल माली, देवी लाल माली, लक्ष्मण लाल माली, नारायण, रामप्रसाद माली, मनोहर लाल माली, दीपक माली, सोनू, किशन लाल माली, हरीश माली, दिनेश चंद्र माली, माधव लाल माली एवं रत्नलाल माली सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। मातृकुंडिया की पावन धरा पर पंचमुखी महादेव मंदिर निर्माण का यह शुभारम्भ राज माली समाज की आस्था, एकजुटता, भामाशाहों के सहयोग और समाज की सामूहिक शक्ति का ऐतिहासिक प्रतीक बना।





शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

माली समाज उत्पत्ति दिवस से ठीक एक दिन पहले मातृकुंडिया में रचा गया एकता का नया अध्याय

मातृकुंडिया में रचा गया इतिहास


श्री पंचमुखी महादेव मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास से गूंजा एकता का संदेश


दिनांक 24 सितम्बर 2026 को मातृकुंडिया से सिधा लाईव प्रोग्राम देखने हेतु इस लिंक पर जाएं...



अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट, मातृकुंडिया
श्री पंचमुखी महादेव जी मंदिर निर्माण
भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह


दिनांक: 24 सितंबर 2026, शुक्रवार - 
माली समाज उत्पत्ति दिवस से ठीक एक दिन पूर्व मातृकुंडिया की पावन धरा पर लिखा गया एकता का नया अध्याय


“जहां आस्था है, वहाँ एकता है; और जहां एकता है, वहाँ साक्षात पंचमुखी महादेव का वास है।”


24 सितंबर 2026 का दिन राज माली समाज के इतिहास में एक विशेष अध्याय के रूप में सदैव स्मरण किया जाएगा। माली समाज उत्पत्ति दिवस से ठीक एक दिन पूर्व मेवाड़ की पावन धरा और मेवाड़ के हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध मातृकुंडिया तीर्थ स्थल पर श्री पंचमुखी महादेव जी मंदिर निर्माण के भूमि पूजन एवं शिलान्यास का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ।

यह केवल एक मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने का अवसर नहीं था, बल्कि यह आस्था, सामाजिक समरसता, संगठन और एकता की मजबूत नींव रखने का ऐतिहासिक क्षण था।

:~ अध्यक्ष बी. एल. माली के नेतृत्व में भव्य आयोजन

इस ऐतिहासिक आयोजन का नेतृत्व अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट, मातृकुंडिया के माननीय अध्यक्ष एडवोकेट बी. एल. माली, पनोतिया
(राजस्थान हाई कोर्ट नोटरी पब्लिक, जिला -राजसमंद) ने किया।

उनके कुशल मार्गदर्शन एवं पूरी आयोजन टीम की मेहनत से कार्यक्रम अनुशासन, व्यवस्था, श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता की मिसाल बन गया।

भूमि पूजन एवं शिलान्यास के इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजबंधु मातृकुंडिया पहुंचे। दूर-दराज से आए समाज के वरिष्ठजन, बुजुर्ग, युवा, माताएं-बहनें और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को वास्तव में एक विराट सामाजिक मिलन का स्वरूप प्रदान किया।

:~ गुजरात से उमड़ा समाज का जन सैलाब

इस आयोजन की सबसे उल्लेखनीय बात रही गुजरात से समाजबंधुओं की भारी सहभागिता।

सूरत, वापी, नवसारी, अहमदाबाद और ऊंझा सहित गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के वरिष्ठजन, युवा और समाजसेवी बसों के माध्यम से मातृकुंडिया पहुंचे।

व्यापार और व्यक्तिगत व्यस्तताओं के बीच अपना समय निकालकर समाज के इस ऐतिहासिक अवसर में शामिल होना सामाजिक समर्पण और अपनत्व की भावना का सुंदर उदाहरण रहा।

जब गुजरात से आए समाजबंधुओं ने मातृकुंडिया की धरती पर कदम रखा, तो वातावरण “माली समाज जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। यह दृश्य केवल उत्साह का नहीं, बल्कि दूरियों को मिटाकर समाज को एक सूत्र में जोड़ने वाली भावना का प्रतीक था।

:~ मेवाड़, सलूंबर और 56 चौखला के समाज बन्धुओं ने दिखाई बड़ी भागीदारी 

गुजरात के साथ-साथ मेवाड़, सलूंबर एवं 56 चौखला के गांव-गांव और ढाणी-ढाणी से समाज के लोग मातृकुंडिया पहुंचे।

वरिष्ठजनों का आशीर्वाद, मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति और युवाओं का उत्साह पूरे आयोजन में चार चांद लगा रहा था।

ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो अलग-अलग क्षेत्रों में बसे परिवार के सदस्य वर्षों बाद एक ही आंगन में एकत्रित हुए हों।

:~ ढोल-नगाड़ों, तिलक और पुष्पमालाओं से हुआ आत्मीय स्वागत

मातृकुंडिया के प्रवेश द्वार पर बाहर से आने वाले समाजबंधुओं का ढोल-नगाड़ों, पुष्पमालाओं और तिलक के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।

स्वागत की यह परंपरा केवल औपचारिकता नहीं थी। इसमें अपनत्व, सम्मान और भाईचारे की ऐसी भावना दिखाई दी, जिसने हर आगंतुक को यह एहसास कराया कि—

“हम भले ही अलग-अलग शहरों और प्रदेशों में रहते हों, लेकिन समाज की भावना और रिश्तों की डोर हमें एक परिवार की तरह जोड़ती है।”

कई बुजुर्गों के चेहरों पर भावुकता और आंखों में खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

:~ आयोजन टीम की मेहनत बनी मिसाल

इतने बड़े सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था, भोजन-प्रसादी, पूजा-विधि, स्वागत, अनुशासन और अन्य व्यवस्थाओं को जिस प्रकार संभाला गया, वह पूरी आयोजन टीम की मेहनत, समर्पण और दूरदर्शिता को दर्शाता है।

माननीय अध्यक्ष बी. एल. माली साहब एवं उनकी पूरी आयोजन टीम इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए विशेष बधाई की पात्र है।

:~ यह केवल मंदिर नहीं, सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा

श्री पंचमुखी महादेव जी का यह मंदिर जब पूर्ण रूप से बनकर तैयार होगा, तब यह केवल श्रद्धा और पूजा-अर्चना का केंद्र नहीं रहेगा।

यह आने वाली पीढ़ियों के लिए इस बात का जीवंत प्रमाण बनेगा कि—

जब समाज एकजुट होता है, तो असंभव दिखाई देने वाले कार्य भी संभव हो जाते हैं।

मातृकुंडिया की पावन भूमि पर रखी गई यह आधारशिला केवल मंदिर की नींव नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता, संगठन, सहयोग और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी है।

:~ इतिहास केवल तारीखों से नहीं, एकता से बनता है

24 सितंबर 2026 की यह तारीख इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने एक साथ खड़े होकर यह संदेश दिया कि दूरी चाहे कितनी भी हो, समाज के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी दिलों को जोड़ती है।

मातृकुंडिया की धरती ने एक बार फिर यह संदेश दिया—

आस्था हमें जोड़ती है।
एकता हमें शक्ति देती है।
संगठन हमें आगे बढ़ाता है।
और समाज सेवा हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए विरासत देती है।

माली समाज उत्पत्ति दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ यह ऐतिहासिक शिलान्यास वास्तव में समाज के लिए एक प्रेरणादायी अवसर है।

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं


इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण आयोजन के सफल संपन्न होने पर अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट, मातृकुंडिया के माननीय अध्यक्ष एडवोकेट बी. एल. माली साहब,पनोतिया , समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, आयोजन समिति, कार्यकर्ताओं तथा देश-प्रदेश के कोने-कोने से पधारे सभी समाजबंधुओं को हार्दिक बधाई एवं कोटि-कोटि शुभकामनाएं।

आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें कि श्री पंचमुखी महादेव मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल के रूप में नहीं, बल्कि समाज की एकता, सहयोग, संस्कार और गौरव का प्रतीक बनकर उभरे।

हर-हर महादेव!
जय श्री पंचमुखी महादेव!
जय माली समाज!
एकता जिंदाबाद!

------------------------
✍️ प्रेषक:
परमेश्वर दुगारिया
गांव – बामनिया कलां
निवास स्थान– कुरज
संपर्क: 9462513513







माली समाज पर एक कविता -

माली समाज पर एक कविता - फूलों के रक्षक, धरती के लाल मैं माली हूँ, मिट्टी से मेरा नाता है, हाथों में खुरपी, दिल में मेहनत का खजान...