।। जय श्री पंचमुखी महादेव जी ।।
अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट, मातृकुंडिया (रजि.)
कार्यालय पता : श्री महादेव जी मंदिर, राज माली समाज की सराय, मातृकुंडिया,
तहसील - राशमी, जिला - चित्तौड़गढ़ (राज.) 312203
समाज की एकता ही शक्ति है
---
आभार एवं धन्यवाद पत्र
मातृकुंडिया में आयोजित राज माली समाज के श्री पंचमुखी महादेव जी मंदिर निर्माण भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
आदरणीय समाजबंधुओ,
अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट, मातृकुंडिया के तत्वावधान में दिनांक 24 सितम्बर 2026, गुरुवार को मातृकुंडिया में आयोजित श्री पंचमुखी महादेव जी मंदिर निर्माण के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथिगण, समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारीगण, समाजबंधु, भामाशाह एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
व्यापार और व्यक्तिगत व्यस्तताओं के बीच अपना अमूल्य समय निकालकर कार्यक्रम में शामिल होना आपकी सामाजिक एकजुटता एवं समर्पण को दर्शाता है।
इस आयोजन की सबसे उल्लेखनीय बात रही कि गुजरात के सूरत, वापी, नवसारी, अहमदाबाद और ऊंझा सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं समाजसेवी भामाशाह बसों एवं निजी वाहनों के माध्यम से मातृकुंडिया पधारे और तन-मन-धन से सहयोग कर अपनी उपस्थिति से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल एवं सार्थक बनाया। उनका विशेष रूप से हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
मुझे इस भव्य कार्यक्रम का प्रत्यक्ष गवाह बनने और सभी समाजजनों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैं अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट, मातृकुंडिया के माननीय अध्यक्ष महोदय श्री एडवोकेट बाबूलाल जी पनोतिया, मुख्य अतिथि श्री मदनलाल माली, जिलोला (हाल निवासी इंदौर, म.प्र.) तथा विशिष्ट अतिथियों — श्री धर्मेंद्र माली (अध्यक्ष, अखिल माली समाज समिति, मुंबई), श्री वजेराम माली (नवसारी), श्री गणेशलाल माली (मुंबई), श्री बंशीलाल माली (नवसारी), श्री हीरालाल माली (ऊंझा), श्री अर्जुनलाल माली (अहमदाबाद), श्री देवीलाल माली (मुंबई), श्री विष्णुलाल माली (अहमदाबाद), श्री मोहनलाल माली (इंदौर), श्री कैलाशचंद्र माली (अध्यक्ष, माली पंचायत संस्थान, उदयपुर) सहित उपस्थित सभी गणमान्य समाजजनों एवं पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।
भूमि पूजन के पश्चात् आयोजित स्नेह भोज में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने वाले सभी समाजबंधुओं का भी हार्दिक आभार।
आप सभी के सहयोग, आशीर्वाद एवं सहभागिता से निश्चित रूप से समाज की आस्था, एकता, श्रद्धा और आने वाली पीढ़ियों की धार्मिक विरासत का प्रतीक श्री पंचमुखी महादेव मंदिर भव्य एवं प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा।
"जहाँ आस्था है, वहाँ एकता है; और जहाँ एकता है, वहाँ साक्षात पंचमुखी महादेव का वास है।"
श्री पंचमुखी महादेव और महागौरी की कृपा सदैव बनी रहे।
सादर आभार एवं धन्यवाद।
प्रेषक :
परमेश्वर पिता मांगीलाल दुगारिया
गांव - बामनिया कलां, निवास स्थान - कुरज
।। जय श्री पंचमुखी महादेव जी ।।
WhatsApp पर अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट, मातृकुंडिया (रजि.) चैनल फ़ॉलो करें: